Bihar Flood Live Updates: कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, जानें कहां टूटे तटबंध

रेल पुल की पटरी के पास पहुंचा पानी

समस्तीपुर. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट रेल पुल संख्या 16 के पास करेह के जल स्तर बढ़ गया है. इसके कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 11वें दिन भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा. 24 जुलाई से ही इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद है. इधर, थलवारा- किशनपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य पर बाढ़ के पानी का असर नहीं हो, जिसके लिए निर्माण विभाग की ओर से दोहरीकरण कार्य की पैकिंग का काम कराया गया है.


मुजफ्फरपुर के मुरौल में फिर टूटा तिरहुत नहर का बांध

मुरौल (मुजफ्फरपुर). मुरौल प्रंखड के महमदपुर कोठी के पास तिरहुत नहर का बांध पश्चिम दिशा में महमदपुर गांव के ओर सोमवार की अहले सुबह टूट गया, जिससे बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. तिरहुत नहर का बांध एक दिन पूर्व रविवार की सुबह पिलखी गांव की ओर पूर्व दिशा में दो स्थानों पर टूट गया था़ बाढ़ का पानी सड़क पर आ जाने से मुजफ्फरपुर-पुसा सड़क पर पूरी तरह से बाधित है. सकरा प्रखंड के 25 गांवों में बाढ़ का पानी फैलने से करोड़ों रुपये की खरीफ की फसल बर्बाद हो गयी है.


बक्सर, पटना व मुंगेर में गंगा नदी उफनायी

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कोसी नदी का जल स्तर खगड़िया जिले के बलतारा व कुरसेला में ऊपर थी. गंडक नदी का जल स्तर गोपालगंज के डुमरिया घाट व बूढ़ी गंडक लालबेगिया घाट, आहिरवालिया, सिकंदरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा व खगड़िया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी़ बागमती ढेंग ब्रिज, रुन्नी सैदपुर, बेनीबाद और हायाघाट में खतरे के निशान से पार थी़ कमला बलान का जल स्तर जयनगर व झंझारपुर रेल पुल के पास खतरे के निशान से ऊपर था. वहीं, बक्सर, पटना व मुंगेर में गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गयी़

Comments

Popular posts from this blog